Hanuman Chalisa

अमेरिका में कोविड-19 से 2.94 करोड़ संक्रमित, 5.35 लाख लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 16 मार्च 2021 (07:42 IST)
वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.35 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 2.94 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

ALSO READ: सावधान, यूक्रेन में मिला कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन, तेजी से कर रहा है संक्रमित
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,35,176 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 2,94,59,032 हो गई है।
 
अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोनासंक्रमण के कारण 49,012 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 23,925 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 56,606 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
टेक्सास में इसके कारण 46,429 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 32,255 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 23,207, मिशीगन में 16,769, मैसाचुसेट्स में 16,645 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 24,562 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। (वार्ता) 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार की बड़ी पहल: सर्वोदय विद्यालयों के 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मिलेगा हुनर

अगला लेख