dipawali
✕

कोरोनावायरस Live Updates: महाराष्ट्र में एक दिन में 152 लोगों की मौत

Published: शुक्रवार, 12 जून 2020 (02:16 IST)
नई दिल्ली/ पेरिस। दुनिया का सबसे खतरनाक कोरोनावायरस गुरुवार की रात तक 4 लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चु्का था और संक्रमितों का आंकड़ा 75 लाख के पार चला गया। पूरी दुनिया में 38 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। भारत में मौतों की संख्या 8 हजार 501 हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 3 लाख के नजदीक है। कोरोना से जुड़ा हर अपडेट...
 
-दुनियाभर में 4,21,874 लोगों की मौत
-पूरी दुनिया में 75,49,077 लोग संक्रमित
-विश्वभर में 38,25,084 मरीज स्वस्थ
 
-भारत में 2,98,283 मरीज संक्रमित 
-देश में अब तक 8,501 लोगों की मौत 
-भारत में 1,46,972 मरीज स्वस्थ हुए

-महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से गुरुवार को 152 लोगों की मौत हो गई। 3,607 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97,648 और कुल मृतक संख्या 3,590 पर पहुंच गई।

-भारत कोरोना संक्रमण के मामलों में दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया है। भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (20,76,495), ब्राजील (7,87,489), रूस (5,02,436) में हैं।

-दिल्ली में गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 1,877 नए मरीज सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 34,687 हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 1,085 पर पहुंच गया है।

-मुंबई में कोरोना के 1,540 नए मामले आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 53,985 पहुंच गया। गुरुवार को 97 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,952 हो गई है।

-गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22,067 पर पहुंची। गुरुवार को 513 नए मरीज सामने आए। 38 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,385 हो गई।

-पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,768 पर पहुंच गई है। गुरुवार को 440 नए मामले सामने आए। 10 नई मौतों के बाद कुल मृतक संख्या 442 पर पहुंच गई है। 

-राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में मरने वालों की संख्या 265 पर पहुंच गई है और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11,838 हो गया है।
 
-मध्यप्रदेश में गुरुवार को 192 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 10241 पर पहुंच गई है। 4 नई मौतों के बाद मरने वालों का आंकड़ा 431 पर पहुंच गया है।
 
-दिल्ली में ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते जामा मस्जिद को तत्काल प्रभाव से 30 जून तक के लिए बंद कर दिया है।

-उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से एक दिन में सबसे अधिक 24 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 345 हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 12,088 हो गई।

-आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 182 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,429 हो गई।

-कर्नाटक में कोरोना के 204 नए मामले सामने आए और इससे 3 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में 6,245 हो गई और मृतकों का आंकड़ा 72 हो गया।
 
-मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,984 हो गई। धारावी में 2 नई मौतों के बाद मृतकों की संख्या 75 हो गई।
 
-असम में 34 नए मामले आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 3,319 पहुंच गई। राज्य में बीमारी के कारण दो लोगों की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।
---बिहार में 355 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में इस रोग से ग्रस्त हुए लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 5948 हो गई। राज्य में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।

-मिजोरम में केवल 11 दिनों के भीतर संक्रमण के मामले एक से बढ़कर 102 हो गए हैं। सभी मरीजों की उम्र 22 से 46 वर्ष के बीच की है। गुरुवार को 9 नए मामले सामने आए।
 
-क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी 'अमेरिकन एक्सप्रेस' ने कहा कि उसने भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ अभियान में 9 करोड़ रुपये की मदद का संकल्प लिया है। (वेबदुनिया/एजेंसियां) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

अगला लेख