Daily Horoscope

सावधान, फिर डरा रहा है कोरोना, 113 दिन बाद 24 घंटे में मिले 500 से ज्यादा मरीज

Updated: रविवार, 12 मार्च 2023 (11:30 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 113 दिन बाद 24 घंटे में देश में 524 नए कोरोना मरीज मिले हैं। नए मरीजों के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्‍या में भारी इजाफा हो रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 6,318 हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से अब तक 4 करोड़ 46 लाख 90 हजार 492 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 56 हजार 093 लोग स्वस्थ हो गए जबकि 5 लाख 30 हजार 781 लोग कोरोना की वजह से मारे जा चुके हैं। 
 
आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में केरल में संक्रमण से 1 मरीज की मौत हुई।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख