ramcharitmanas
✕

मप्र में मास्क पर सियासत: BJP नेताओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कांग्रेस हमलावर

गृहमंत्री के मास्क नहीं लगाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (14:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं के एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब मास्क पर सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस के गृहमंत्री के मास्क नहीं लगाने पर सवाल खड़े करने और ईनाम रखने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब से लॉकडाउन प्रारंभ हुआ तब से वह थ्री लेयर तौलाई का प्रयोग कर रहे है।

गृहमंत्री ने सफाई देने वाले अंदाज में कहा कि परिस्थितिवश जैसे मीडिया से बात करते समय मास्क को हटाना पड़ता है और वह पूरी तरह से सभी प्रोटोकॉल का पालन पहले भी करते थे और आगे भी इसकी कोशिश करते रहेंगे। जहां तक ईनाम देने का सवाल है वह बड़े आदमी है, 11 हजार रूपए दे सकते हैं मैं यहीं प्रार्थना करूंगा कि गरीबों को पैसा बांटे।
कांग्रेस ने किया 11 हजार का ईनाम देने का एलान- इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सूलजा ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बिना मास्क के सार्वजनिक कार्यक्रम में जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवरज सिंह चौहान तक लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रहे है, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के गृहमंत्री कोरोना का गाइडलाइन का मजाक उड़ाते दिख रहे है।

गृहमंत्री न तो सार्वजनिक कार्यक्रम में मास्कर लगा रहे है और न हीं दो गज की दूरी का पालन कर रहे है। ऐसे में जो भी गृहमंत्री को नियमित मास्क पहनने के लिए, दो गज की दूरी और कोरोना के  नियम व प्रोटोकॉल का पालन के लिए राजी करेगा, कांग्रेस उसे 11 हजार रूपए का नगद इनाम देगी। इसके पीछे मकसद सिर्फ प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ को रोकना है। 
भोपाल में आज फिर 200 के पार मामले – राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन 200 से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए है। आज सुबह आई रिपोर्ट में 218 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले मंगलवार को भी 246 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 
ALSO READ: कोरोना विस्फोट के बाद संक्रमण फैलने से रोकने के लिए भोपाल में आज से लागू ‘दिल्ली मॉडल’!
दूसरी ओर प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय को बंद कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के चपेट में आए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। वहीं प्रदेश भाजपा नेताओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल का  पालन नहीं कराने  को  लेकर भाजपा नेता विपक्ष के निशाने पर है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख