Daily Horoscope
✕

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 91 लाख के पार, बीते 24 घंटों में 44 हजार से ज्यादा नए मामले, 511 की मौत

Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2020 (10:24 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। भारत में कोविड-19 (Covid-19) से अब तक 91 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 33 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry Of Health) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 44,059 नए मामले सामने आए और इस दौरान 511 लोगों की मौत हो गई।
 
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 91,39,866 पहुंच गया है। अब तक 1,33,738 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है और फिलहाल यह 4 लाख से काफी नीचे आ गया है। देश में अभी कोरोना के 4,43,486 एक्टिव केस हैं, वहीं, 85,62,642 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 41,024 मरीज ठीक हुए हैं। 
ALSO READ: बड़ी खबर, अमेरिका में 11-12 दिसंबर से लोगों को लगना शुरू हो जाएगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना पर पीएम मोदी की बैठक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को डिजिटल माध्यम से बैठक कर सकते हैं।
ALSO READ: दिल्ली में कोरोना से लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मौतें, नांगलोई साप्ताहिक बाजार सील
खबरों के अनुसार मोदी एक बैठक उन 8 राज्यों के साथ बैठक कर सकते हैं जहां कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहे हैं। दूसरी बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीका वितरण की रणनीति पर चर्चा संभावित है। प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों साथ बैठकें कर चुके हैं।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख