sundarkand

ओमिक्रॉन वेरिएंट पर असर करेगी ये दवा, रिसर्च में दावा

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:31 IST)
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से दुनिया में हड़कंप मचा है। धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी यह म्‍यूटेशन फैल रहा है। चिंता की बात यह है कि ये वेरिएंट हर दिन म्यूटेट हो रहा है। हालांकि दूसरी तरफ ओमिक्रॉन से बचाव के लिए दवा का दावा किया जा रहा है।

दरअसल, ब्रिटेन के साइंटिस्ट ने बड़ा दावा किया है। साइंटिस्ट का कहना है कि सोट्रोविमैब नाम की दवा ओमिक्रॉन के हर म्यूटेशन पर कारगर है।

इस दवाई को ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (GlaxoSmithKline) ने यूएस पार्टनर वीर (VIR) बायोटेक्नोलॉजी के साथ मिलकर विकसित किया है। अब इसी दवा को ओमिक्रॉन के खिलाफ असरदार बताया जा रहा है।

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन ने दावा किया कि ये एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है। ये इंसान की नेचुरल एंटीबॉडी पर आधारित बताई गई है। इसलिए इसका प्रभाव दूसरी दवाओं से ज्यादा है। हालांकि, अभी तक इस दवा के बारे में किसी मेडिकल जर्नल ने कुछ नहीं प्रकाशित किया है।

कंपनी का कहना है कि सोट्रोविमैब दवा के डोज से अस्पताल में भर्ती की दर को कुछ कम किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस दवा से अस्पताल में भर्ती होने की दर कम से कम 79 फीसदी कम की जा सकती है। इस दवा की वजह से वायरस ह्यूमन सेल में नहीं जा पाता।

ये अध्ययन प्रीप्रिंट सर्वर बायोरेक्सिव पर पोस्ट किया गया है। हालांकि, अध्ययन में प्रारंभिक प्रयोगशाला परीक्षणों के आधार पर डेटा साझा किया गया है और अभी तक इसकी पूर्ण समीक्षा नहीं की गई है।

कंपनी के अनुसार, अध्ययन ने प्रदर्शित किया कि सोट्रोविमैब नए ओमिक्रॉन सार्स-सीओवी-2 वेरिएंट (बी.1.1.529) के प्रमुख म्यूटेंट के खिलाफ सक्रियता या गतिविधि को बरकरार रखता है।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख