सम्बंधित जानकारी
- 24 घंटे में मिले 1,702 नए ओमिक्रॉन संक्रमित, 28.17 प्रतिशत की वृद्धि
- 2.71 लाख नए कोरोना मरीज, 15.50 लाख एक्टिव मरीज, 7 राज्यों में कहर ढा रहा है कोरोना
- इंदौर में कोरोना के रिकॉर्ड 1852 नए मामले, एक की मौत, भोपाल में 1175 मरीज मिले
- कर्नाटक में 32793, केरल में 17755 और तेलंगाना में कोरोना के 1963 नए मामले
- देश में कोरोना टीकाकरण 156 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
23 जनवरी तक यूपी में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद (लाइव अपडेट्स)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 2.71 लाख नए मामले सामने आए जबकि 314 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 15,50,377 हो गई। देश में अब तक 7743 ओमिक्रॉन मरीज मिले हैं। कोरोना से जुड़ी हर जानकारी...
11:58 AM, 16th Jan
-23 जनवरी तक यूपी में स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद।
-कोरोना को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला।
11:57 AM, 16th Jan
-ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 11,177 नए मामले सामने आए जो शनिवार के मुकाबले 321 ज्यादा हैं। वहीं महामारी से बीते 24 घंटों में 3 और मरीजों की जान भी गई।
-पिछले साल 26 मई के बाद पहली बार दैनिक संक्रमण 11,000 का आंकड़ा पार कर गया जब 11,623 मामले दर्ज किए गए थे।
10:16 AM, 16th Jan
-देश में आज कोरोना वैक्सीनेशन का 1 साल पूरा हो गया।
-अब तक देश में वैक्सीन की 156 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।
-87 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज। करीब 65 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।
-सवा तीन करोड़ बच्चों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन की पहली डोज।
-16 जनवरी 2021 को देश में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाए जाने की शुरुआत हुई थी।
10:06 AM, 16th Jan
-देश में कोविड-19 के एक दिन में 2,71,202 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,71,22,164 हुए जबकि 314 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,86,066 हुई।
-एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15,50,377 हुई।
-कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के देश में अब तक 7,743 मामले दर्ज किए गए
India reports 2,71,202 COVID cases (2,369 more than yesterday), 314 deaths, and 1,38,331 recoveries in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) January 16, 2022
Active case: 15,50,377
Daily positivity rate: 16.28%)
Confirmed cases of Omicron: 7,743 pic.twitter.com/NhnMY247oV
10:05 AM, 16th Jan
इसराइल के वित्त मंत्री कोरोना संक्रमित
-इसराइल के वित्त मंत्री एविगडोर लिबरमैन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
-स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 39,015 नए मामले सामने आये हैं वहीं 10 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब तक 17 लाख 68 हजार 135 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बीमारी से मरने वालों की संख्या 8303 हो गई।
10:04 AM, 16th Jan
चीन में ओमिक्रॉन का पहला स्थानीय मामला
चीन की राजधानी बीजिंग में कोविड-19 के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण का पहला स्थानीय मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्टोँ के मुताबिक बीजिंग में ओलंपिक शीतकालीन खेलों की शुरुआत से कुछ सप्ताह पहले कोरोना के तेजी से फैलने वाले संक्रमण का पता चला है जिसकी पुष्टि ओमिक्रॉन वैरिएंट के रूप में की गई है।
10:04 AM, 16th Jan
-महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 42,462 नए मामले सामने आए, 23 और मरीजों की मौत। मुंबई में 10661 नए मामले सामने आए।
-कर्नाटक में मिले 32,793 नए कोरोना संक्रमित, 7 लोगों की मौत।
-तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 23,989 नए मामले, 11 लोगों की मौत हो गई।
-पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 22,645 नए मामले आए, 28 मरीजों की मौत हो गई।
-दिल्ली में कोरोना के 20,718 नए मामले, संक्रमण के चलते 30 लोगों को मौत।
-केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 17,755 नए मामले सामने आए, 106 रोगियों की मौत।
-उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 15795 नए मामले सामने आए और 4 मरीजों की मौत हो गई।
