dipawali
✕

CoronaVirus Live Updates : दिल्ली में कोरोनावायरस के 13287 नए मामले, 300 की मौत

Updated: बुधवार, 12 मई 2021 (21:27 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 3.48 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और 4200 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2.5 लाख के पार पहुंच गया। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी... 


09:26 PM, 12th May
दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,287 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इस महामारी से 300 और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में आज यह जानकारी दी गई। राजधानी में पॉजिटिविटी दर 17.03 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसदी है, जो कि कोविड-19 की संक्रामक दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित है। दिल्ली में ताजा संक्रमण से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 82,725 तक पहुंच गई लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी को 14,071 लोगों ने मात दी है। राजधानी में कुल 78,035 नमूनों के परीक्षणों से ये ताजा मामले सामने आए हैं, जिनमें 63,315 आरटीपीआर / सीबीएनएएटी/ ट्रू नेट और 14,720 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 13,61,986 हो गई है, जबकि इस महामारी से अभी तक 20,310 लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राजधानी में अस्पतालों में 4469 कोविड बेड उपलब्ध है, समर्पित कोविड केयर सेंटरों में 4877 और समर्पित कोविड हेल्थ केयर में 123 बेड उपलब्ध हैं। बुलेटिन ने कहा कि पिछले दिन 1,29,291 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया था, जिसमें 84,139 को पहली खुराक और 45,152 को दूसरी खुराक दी गयी है। राजधानी में 1 मई से सभी वयस्क कोविड-19 के टीकाकरण के लिए पात्र हैं लेकिन जनसंख्या के अधिक होने के हिसाव से ये टीके कम हैं।

07:36 PM, 12th May
मध्यप्रदेश के मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में 17 मई तक कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे आएगा, वहीं कोरना कर्फ्यू चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

02:23 PM, 12th May
-ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,982 नए मामले सामने आए तथा 17 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
-इस बीच राज्य सरकार ने ऐसे लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है जिन्हें संक्रमण का जोखिम अधिक है लेकिन जिनके पास कोई पहचापत्र नहीं है।
-अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य पीके महापात्र ने कहा कि पहचापत्र के अभाव में ऐसे लोगों को टीके से वंचित नहीं किया जा सकता।

02:22 PM, 12th May
-असम सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शहरी और अर्द्ध शहरी इलाकों में 15 दिन के लिए सभी कार्यालय, धार्मिक स्थल और साप्ताहिक बाजार बंद करने के आदेश दिए और इसके अलावा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
-नगर निकाय के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहरी और अर्द्ध शहरी इलाकों के लिए नए दिशा निर्देश जारी करते हुए मुख्य सचिव जिश्नु बरुआ ने कहा कि मोहल्ले की सभी दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान दोपहर एक बजे तक बंद हो जाएंगे।
 

10:50 AM, 12th May
-ठाणे के 94 प्रतिशत से अधिक पुलिसकर्मियों ने ली टीके की पहली खुराक
-ठाणे पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस संक्रामक रोग की शुरुआत से अब तक महाराष्ट्र में यहां कुल 2,147 पुलिसकर्मी कोविड-19 से पीड़ित हो चुके हैं और उनमें से 35 की इस महामारी के कारण मौत हो गई।

10:49 AM, 12th May
-भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,48,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गई। वहीं, 4,205 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या अब 2,54,197 हो गई है।
-देश में अभी 37,04,099 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

10:48 AM, 12th May
-गुजरात के भावनगर में कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किए गए एक होटल में बुधवार तड़के आग लग गई। इस हादसे के बाद 61 मरीजों को तुरंत दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
-अधिकारी ने बताया कि मामूली आग लगने और धुआं उठने के बाद कोरोना वायरस के कुल 61 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। आग लगने के वक्त अस्पताल में 68 मरीज थे। शेष 7 मरीजों को भी जल्द ही स्थानांतरित किया जाएगा।

10:47 AM, 12th May
-अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने मंगलवार को कहा कि भारत इस गंभीर तनाव में इसलिए है क्योंकि उसने इस बात का 'गलत आकलन' किया कि कोविड-19 समाप्त हो गया है और समय से पहले ही पाबंदियों में ढील दी।
-भारत कोविड महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन, टीका और दवाइयों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

अगला लेख