ganesh chaturthi

अमेरिका में प्रतिबंधों के बावजूद फैल रहा Coronavirus, एक दिन में 25 हजार नए मामले

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (11:06 IST)
मियामी। कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगे तमाम प्रतिबंधों के बावजूद अरिजोना, टेक्सास, फ्लोरिडा में एक दिन में कुल 25,000 नए मामले सामने आए हैं। मास्क पहनने की अनिवार्यता, लॉकडाउन, चिकित्सकीय जांच और पृथक रहने के आदेश बताते हैं कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और हालात उतनी जल्दी सामान्य होने की संभावना नहीं है, जिसका कुछ सप्ताह पहले कई नेताओं ने अंदाजा लगाया था।

अलबामा में कोविड-19 से एक दिन में 40 लोगों की जान जाने के बाद मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया। टेक्सास में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 10,800 नए मामले सामने आए, जहां रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग अबॉट लगातार मुंह ढंकने पर जोर दे रहे हैं ताकि एक और लॉकडाउन से बचा जा सके।

वहीं न्यूयॉर्क में गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने वायरस से निपटने के उपाय और कठोर कर दिए हैं। उन्होंने 22 राज्यों की सूची जारी है, जहां से यहां आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए पृथक रहना अनिवार्य होगा। इन राज्यों से आने वाले लोगों के ‘ट्रेसिंग फॉर्म’ न भरने पर 2,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगेगा और अनिवार्य रूप से पृथक रहना होगा।

देश में सामान्य गतिविधियां बहाल करने की योजना का समर्थन करने वाले ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टीट ने कोरोनावायरस से संक्रमित होने की घोषणा की है और वे घर पर ही पृथक रहेंगे। कोविड-19 की चपेट में आने की घोषणा करने वाले वह पहले अमेरिकी गवर्नर हैं।

स्टीट आम तौर पर मास्क अनिवार्य करने का विरोध करते रहे हैं और खुद भी वह बहुत कम ऐसा हुआ जब मास्क पहने नजर आए हों। ओक्लाहोमा के स्वास्थ्य कमिश्नर डॉ. लैंस फ्रे ने कहा कि वह (स्टीट) किसके सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए, इसका पता नहीं चल पाया है।

वहीं फ्लोरिडा में बुधवार को 10,181 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 3,00,000 हो गए और वहां रोजाना मरने वालों की दर भी लगातार बढ़ रही है।
फ्लोरिडा के अधिकतर शहरों में मास्क पहनने का नियम लागू है लेकिन गवर्नर रॉन डेसैंटिस ने इसे राज्यस्तर पर अनिवार्य करने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। हालांकि मंगलवार को एक सार्वजनिक सभा में वे खुद भी मास्क पहने नजर आए थे।(भाषा) 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख