suvichar

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की तेजी, इंफोसिस का शेयर 12 प्रतिशत चढ़ा

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (10:53 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंकों से अधिक की तेजी हुई। इस दौरान इंफोसिस के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली जबकि दूसरे एशियाई बाजार घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।
ALSO READ: Yes Bank ने एफपीओ की आधार दर 12 रुपए प्रति शेयर तय की, न्यूनतम हजार शेयरों की लगेगी बोली
शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 116.77 अंकों या 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 36,168.58 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 18.65 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 10,636.85 अंक पर पहुंच गया।
 
इस दौरान आईटी दिग्गज इंफोसिस के शेयरों में लगभग 12 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। कंपनी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 12.4 फीसदी की मजबूती के साथ बढ़कर 4,272 करोड़ रुपए हो गया जिसके चलते यह तेजी आई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और सन फार्मा भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आईटीसी, एचडीएफसी, टाइटन, पॉवरग्रिड, एनटीपीसी और टाटा स्टील में गिरावट देखने को मिली।
ALSO READ: शेयर में रिकॉर्ड तेजी से Reliance का बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपए के पार
पिछले सत्र में सेंसेक्स 18.75 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 36,051.81 पर और निफ्टी 10.85 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,618.20 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर 221.70 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची। कारोबारियों के अनुसार इंफोसिस की अगुवाई में आईटी शेयरों में तेजी ने निवेशकों की धारणा को सकारात्मक बनाए रखा, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण चिंताओं ने बढ़त को कम किया। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

दिल्ली में ब्रिक्स महाकुंभ: जानिए 2 दिवसीय समिट का पल-पल का शेड्यूल

LIVE: जिनपिंग भारत के लिए रवाना, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली

Top News 12 September: BRICS समिट आज से, शी जिनपिंग भारत आएंगे; ग्लोबल वार्मिंग पर बड़ा अलर्ट

30% ज्यादा तपेगी धरती! कुदरत का 'फीडबैक लूप' मचाने वाला है तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

अगला लेख