sawan somwar

राजस्थान में बढ़ा कोरोनावायरस का संक्रमण, 3 और मौत, 98 नए मामले

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (12:13 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 3 और मौत दर्ज की गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 521 हो गई है। इसके साथ ही 98 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 25,034 हो गई है जिनमें से 5,759 रोगी उपचाराधीन हैं।
ALSO READ: झारखंड हाईकोर्ट का कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कामकाज 2 दिन तक बंद
एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जयपुर, अजमेर व अलवर में 1-1 और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 521 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 176 हो गई है जबकि जोधपुर में 65, भरतपुर में 42, कोटा में 27, अजमेर में 25, बीकानेर में 21, नागौर में 18 व पाली में 15 और धौलपुर में 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
 
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 10.30 बजे तक सामने आए मामलों में अलवर में 37, जयपुर में 34, कोटा में 5, दौसा, भीलवाड़ा व झुंझुनू में 4-4 नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख