• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. coronavirus india updates over 26000 covid 19 cases in india death toll tops 800
Written By
Last Modified: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (22:55 IST)

देश में कोरोना वायरस से अब तक 826 की मौत, संक्रमितों की संख्या 26 हजार के पार

देश में कोरोना वायरस से अब तक 826 की मौत, संक्रमितों की संख्या 26 हजार के पार - coronavirus india updates over 26000 covid 19 cases in india death toll tops 800
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 826 हो गई। संक्रमण के कुल मामले 26,917 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
 
 मंत्रालय द्वारा शनिवार शाम को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के बाद से अब तक 47 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं इस अवधि में संक्रमण के कुल 1,975 नए मामले सामने आए हैं।
 
मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से संक्रमित 20,177 मरीजों का इलाज चल रहा है, वहीं 5,913 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है। स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 21.96 हो गया है। संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी हैं।
 
 एक दिन में मौत के 45 मामलों में महाराष्ट्र में 22, राजस्थान में 8, मध्यप्रदेश में 7, गुजरात में 6 और दिल्ली, उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा तमिलनाडु से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
 
 सर्वाधिक मौत के मामले महाराष्ट्र से आए हैं जिनकी संख्या 323 है, इसके बाद गुजरात से 133, मध्यप्रदेश से 99, दिल्ली से 54, राजस्थान से 33 और आंध्रप्रदेश से 31 रोगियों की मौत के मामले आए हैं। 
 
मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 27 लोगों की मौत हुई, तेलंगाना में 26 लोगों की, तमिलनाडु में 23 की और कर्नाटक तथा पश्चिम बंगाल में 18-18 लोगों की मौत हुई।
 
कोविड-19 के कारण पंजाब में 17 लोगों की मौत हुई, जम्मू-कश्मीर में छह लोगों की, केरल में चार लोगों की, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। बिहार में दो लोगों की मौत हुई। मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
 
 स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के सर्वाधिक 7,628 मामले महाराष्ट्र से, 3,071 मामले गुजरात से, दिल्ली से 2,625 मामले, राजस्थान से 2,083 मामले और मध्यप्रदेश से 2,096 तथा उत्तरप्रदेश से 1,843 मामले सामने आए।
 
इसके अलावा तमिलनाडु में मरीजों की संख्या बढ़कर 1821, आंध्रप्रदेश में 1097 और तेलंगाना में 991 हो गई है जबकि पश्चिम बंगाल में 611, कर्नाटक में 501, जम्मू कश्मीर में 494, केरल में 458, पंजाब में 298 और हरियाणा में 289 में मरीज हो गए हैं।
 
बिहार में मरीजों की संख्या 251, ओडिशा में 103, झारखंड में 67, उत्तराखंड में 50, हिमाचल प्रदेश में 40, छत्तीसगढ़ में 37, असम में 36, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 33, लद्दाख में 20, मेघालय में 12, गोवा और पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो तथा मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मरीज है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जम्मू में रेड जोन ऑरेंज में बदले, कश्मीर में नए मामलों के साथ आंकड़ा 521 को पार