ramcharitmanas
✕

24 घंटे में मिले 4417 मरीज, 3 माह में कोरोना के सबसे कम नए संक्रमित

Updated: मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (10:37 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,417 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 66 हजार 862 हो गई। संक्रमण के नए मामले पिछले तीन माह में सबसे कम हैं। देश में 6 जून को 3,714 नए मामले सामने आए थे।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 23 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 28 हजार 030 हो गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। 
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 52 हजार 336 रह गई। बीते 24 घंटे में कोरोना का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,638 की गिरावट दर्ज की गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है। 
 
दैनिक संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.06 प्रतिशत रही। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 38 लाख 86 हजार 496 हो गई। संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.69 प्रतिशत हो गई है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 213.72 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
 
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
 
पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

अगला लेख