ramcharitmanas
✕

देश में कोविड-19 के 3205 नए मामले, 4 दिन में 12254 संक्रमित

Updated: बुधवार, 4 मई 2022 (12:02 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3205 नए मामले सामने आए, 2802 लोग कोरोना मुक्त हुए और 31 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 372 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 4 दिनों में 12254 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
अब तक कुल 4 करोड़ 30 लाख 88 हजार 118 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 4 करोड़ 25 लाख 44 हजार 689 लोग महामारी को मात दे चुके हैं, 5 लाख 23 हजार 920 लोग काल के गाल में समा गए जबकि 19,509 का इलाज चल रहा है।
 
वहीं, कोविड मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है, 0.05 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.98 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.76 प्रतिशत है।
 
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 188.48 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 1,414 मामले सामने आए, जो एक दिन पहले की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत अधिक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण दर घटकर 5.97 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,87,050 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 26,176 है।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

बांग्लादेश की तर्ज पर 'सत्ता परिवर्तन' चाहते हैं विरोधी दल, दिल्ली के हालातों पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

अगला लेख