dipawali
✕

राहतभरी खबर, देश में कोरोना के 1.60 लाख से कम एक्टिव मरीज, 247 दिनों में सबसे कम...

Updated: रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (10:51 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 12,830 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,73,300 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,59,272 हो गई जो 247 दिनों में सबसे कम है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 446 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,58,186 हो गई है। कोरोना वायरस के नए मामले लगातार 23वें दिन 20,000 से कम हैं और 126 दिन से नए मामले 50,000 से कम हैं।
 
मंत्रालय के मुताबिक एक्टिव मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों की 0.46 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। वहीं, ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 2283 की गिरावट आई है।
 
 
देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 68 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 106 करोड के पार हो गया है। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Top News 2 November: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर की हवा 'बहुत खराब', कुशीनगर सड़क हादसा समेत आज की 5 बड़ी खबरें

कुशीनगर हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, उड़े वैन के परखच्चे

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला 'मुरासु', आंध्र प्रदेश तट से कब टकराएगा; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

अगला लेख