ramcharitmanas

CoronaVirus India Update : फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, 1.51 लाख एक्टिव मरीज

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (10:38 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,903 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,08,140 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,51,209 हो गई, जो 252 दिन में सबसे कम है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 311 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,59,191 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 1,51,209 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.44 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
 
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,567 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.22 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
 
अब तक देश में कुल 3,36,97,740 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 107.29 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पिछली 24 घंटे में 37 लाख 38 हजार 574 लोगों को कोरोना की खुराक दी गई।
 

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

Prashast 2.0 से समावेशी शिक्षा को नई ताकत, 2.04 लाख शिक्षक हुए ऑनबोर्ड, जानें कैसे बदलेगी स्कूलों में स्क्रीनिंग

NIA की बड़ी कार्रवाई, 7 विदेशी नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट, अमेरिकी नागरिक समेत 6 यूक्रेनियन आरोपी

रामलला की नगरी से आंगनवाड़ी बहनों को योगी सरकार का तोहफा, 12000 मानदेय, 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट, फर्जी PMO अधिकारी बनकर पहुंचा युवक, हथियार के साथ पकड़ा गया

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

अगला लेख