dharma sangrah
✕

देश में 201 दिनों में सबसे कम नए कोरोना केस, 24 घंटों में 26,030 रिकवर

Updated: मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (10:52 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से कम हो रहा है। पिछले 24 घंटों में 18,795 नए कोरोना मरीज सामने आए, 26,030 रिकवर हुए जबकि 179 लोगों की महामारी की वजह से मौत हो गई। 201 दिनों बाद देश में 19000 से कम नए कोरोना मरीज मिले हैं।
 
स्वास्थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से अब तक 3,36,97,581 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3,29,58,002 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। 2,92,206 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि महामारी कुल 4,47,373 लोगों की जान ले चुकी है।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज अभी भी केरल से ही सामने आ रहे हैं। इस दक्षिण भारतीय राज्य में पिछले 24 घंटों में 11,699 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 58 लोगों की मौत हो गई।
 
अब तक 84.70 करोड़ लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं जबकि राज्यों के पास वैक्सीन की 4.75 करोड़ खुराक उपलब्ध है। पिछले 24 घंटों को 1,02,22,525 लोगों को कोरोना की खुराक दी गई। 5वीं बार देश में 1 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

UP Chunav 2027: यूपी चुनाव को लेकर लखनऊ में महामंथन, अमित शाह करेंगे बैठक का आगाज

मायावती को 5वीं बार CM बनाने के लिए 'गंगाजल संकल्प यात्रा', बसपा सुप्रीमो को बताया मां दुर्गा का अवतार!

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

अगला लेख