Daily Horoscope
✕

भारत में लगातार दूसरे दिन 30,000 से ज्यादा मामले, 24 घंटे में 318 की मौत

Updated: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (10:40 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 31,382 नए मामले सामने आए, 32,542 रिकवर हुए जबकि कोरोना संक्रमण से 318 लोगों की मौत हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,94,803 हो गई। वहीं, महामारी से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 4,46,368 हो गई। 3,28,48,273 लोग कोरोना का मात दे चुके हैं जबकि 3,00,162 एक्टिव मरीज हैं।
 
अब तक 84,15,18,026 लोगों को कोरोना की खुराक लग चुकी है। यानी देश की कुल आबादी के 66% लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। 23 प्रतिशत लोगों ने कोरोना की दोनों खुराक लगवा ली हैं। गुरुवार को देश में 72,20,642 लोगों को कोरोना की खुराक दी गई।
 
साझा किए गए आंकड़े के अनुसार, रोजाना लगाई जाने वाली टीके की खुराकों की औसत संख्या बढ़ी है। यह संख्या मई में 19.69 लाख, जून में 39.89 लाख, जुलाई में 43.41 लाख थी, जो बढ़कर अगस्त में 59.19 लाख प्रतिदिन हो गई है। सितंबर में अभी तक रोजाना औसत रूप से 81.60 लाख टीके लगाए जा रहे हैं।

कोरोना की पहली 2 लहरों में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर गुरुवार को 39,000 के करीब पहुंच गई। राज्य में कोरोना रिकवरी दर फिलहाल 97.22 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख