ramcharitmanas

CoronaVirus India Update : 1 दिन में कोरोना के 12,428 नए मामले, 238 दिन में सबसे कम

Updated: मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (11:38 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,428 नए मामले सामने आए, जो पिछले 238 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,63,816 हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 3,42,02,202 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 356 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,55,068 हो गई। केरल ने संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करने के बाद मृतक संख्या में 228 का इजाफा किया है।
 
पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 3,879 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.18 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। देश में अभी तक कुल 60,19,01,543 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 11,31,826 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
 
अब तक कुल 3 करोड़ 35 लाख 83 हजार 318 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 102.94 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 356 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 281 लोग, तमिलनाडु के 14 लोग, महाराष्ट्र के 12 लोग और पश्चिम बंगाल के 11 लोग थे। देश में सबसे ज्यादा 1,40,028 लोग महाराष्ट्र में मारे गए।
 
कर्नाटक के 38,017 लोग, तमिलनाडु के 36,033 लोग, केरल के 28,873 लोग, दिल्ली के 25,091 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,899 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,066 लोग मारे जा चुके हैं।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ का भयंकर रूप: 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या पर सियासी बवाल, राहुल से कोनराड संगमा तक दिग्गजों ने पूछा सवाल

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

अगला लेख