dipawali
✕

Live Updates : बंबई हाईकोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई...

Updated: मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (15:53 IST)
नई दिल्ली। CRPF कैंप में अमित शाह ने बिताई रात, आर्यन खान की जमानत याचिका समेत इन खबरों पर मंगलवार को रहेगी सबकी नजर...


03:52 PM, 26th Oct
-आर्यन खान ने हाईकोर्ट से कहा- मेरी NCB से कोई डील नहीं, यह सब सियासी मामला
-क्रूज ड्रग्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीमित संख्या में लोगों को सुनवाई के दौरान कोर्ट में रहने के लिए कहा।
-इसके लिए कोर्ट ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि कोर्ट परिसर में भीड़ भाड़ न हो।
-NCB ने आर्यन की ज़मानत का विरोध किया। सबूत से छेड़छाड़ की आशंका जताई।

12:37 PM, 26th Oct
-समीर वानखेड़े दिल्ली में एनसीबी के दफ्तर पहुंचे।
-नवाब मलिक के आरोपों पर कहा कि एनसीबी के दफ्तर पहुंचकर जवाब दूंगा।
 

12:22 PM, 26th Oct
-सोनिया गांधी ने एआईसीसी की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा, सरकार की ज्यादतियों के शिकार लोगों के लिए लड़ाई और तेज करनी चाहिए। 
-लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई कार्यकर्ताओं को मिथ्या प्रचार की पहचान करने और उससे मुकाबले के लिए तैयार करने के साथ शुरू होती है।
-कांग्रेस का संदेश जमीनी स्तर तक नहीं पहुंच रहा है, मुझे नीतिगत मुद्दों पर राज्य के नेताओं के बीच स्पष्टता, सामंजस्य की कमी दिखती है।

10:03 AM, 26th Oct
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिन के दौरे के आखिरी दिन पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप गए और जवानों के साथ कैंप में रात बिताई। 
-गृहमंत्री शाह ने आज सुबह पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा पुलवामा के कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को आज पुलवामा शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कि देश की रक्षा हेतु आपका समर्पण व सर्वोच्च बलिदान आतंकवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को और दृढ़ करता है। वीर बलिदानियों को कोटि-कोटि वंदन।

10:02 AM, 26th Oct
-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सूडान में तख्तापलट के मुद्दे पर मंगलवार को एक आपात बैठक करेगी।
-राजनयिकों ने सोमवार देर रात बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, आयरलैंड, नॉर्वे और इस्टोनिया ने इस मुद्दे पर चर्चा का अनुरोध किया है।
-राजनयिकों ने आधिकारिक घोषणा से पहले कहा कि परिषद के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य माली और नाइजर की यात्रा सम्पन्न कर मंगलवार दोपहर न्यूयॉर्क लौटने वाले हैं, इसलिए बैठक स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे के लिए निर्धारित की गई है।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अब व्हीलचेयर से भी कर सकेंगे दीपोत्सव और सरयू आरती के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

अगला लेख