shradh paksha
✕

24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,774 नए मामले, 12 दिन में मिले 1 लाख से ज्यादा संक्रमित...

Updated: रविवार, 12 दिसंबर 2021 (10:44 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,774 नए मामले, 8464 कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए और 306 मरीजों की महामारी की वजह मौत हो गई। दिसंबर के 12 दिनों में अब तक 1 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिले है। 2021 के आखिरी माह में अब तक 6400 से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से काल के गाल में समा गए।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 46 लाख 90 हजार 510 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,434 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 92,281 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह संख्या पिछले 560 दिन में सबसे कम है।  तथा एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 92,281 हो गई जो 560 दिनों में सबसे कम है।
 
देश में अभी तक कुल 3 करोड़ 41 लाख 22 हजार 795 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।
 
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 132.93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। फिलहाल सरकार का सारा ध्यान कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन के फाइनल डोज पर ही है।
 
दिसंबर में कोरोना का हाल : दिसंबर में अब तक 1,02,688 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा 9765 लोग 2 दिसंबर को कोरोनावायरस की चपेट में आए थे जबकि सबसे कम 6892 कोरोना संक्रमित 7 दिसंबर को सामने आए। 12 दिनों में 3 बार कोरोना मरीजों की संख्‍या 9000 से ज्यादा रही, 6 बार एक दिन में 8,000 से 9,000 के बीच मरीज मिले और 3 बार 8,000 से कम मरीज मिले।
 
इसी तरह 2021 के आखिरी माह में 12 दिसंबर तक कोरोना की वजह से 6454 लोग मारे गए। देश में सबसे ज्यादा 2796 कोरोना संक्रमितों की मौत 5 दिसंबर को हुई थी। दावा किया गया कि बिहार सरकार द्वारा क्लियर किए गए बैकलॉग की वजह से इस दिन मृतकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। 10 दिसंबर को 624 लोग काल के गाल में समा गए। 9 दिसंबर को सबसे कम 159 लोग कोरोना की वजह से मारे गए थे।
 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख