शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update : 11 may
Written By
Last Modified: बुधवार, 11 मई 2022 (11:22 IST)

लगातार दूसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या 20,000 से कम, 11 दिन में 34,731 लोग कोरोना संक्रमित

लगातार दूसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या 20,000 से कम, 11 दिन में 34,731 लोग कोरोना संक्रमित - CoronaVirus India Update : 11 may
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,897 नए मामले सामने आए, 2,986 स्वस्थ हुए और 54 लोगों की महामारी से मौत हो गई। हालांकि पिछले 11 दिनों में 34,731 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। लगातार दूसरे दिन देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 20,000 से कम रही।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 10 हजार 586 हो गई। इनमें से 4 करोड़ 25 लाख 66 हजार 935 लोग स्वस्थ हो गए, 19,494 एक्टिव मरीज है जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 157 लोगों की मौत हो गई।
 
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। 0.05 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.74 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 72 हजार 190 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में अब तक कुल 84 करोड़ 19 लाख 86 हजार 891 कोविड परीक्षण किए गए हैं। आज सुबह 7 बजे तक 190 करोड़ 67 लाख 50 हजार 631 कोविड टीके दिए जा चुके हैं।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
 
ये भी पढ़ें
खुशखबर, हर साल 12,000 होमगार्ड जवानों की भर्ती करेगी योगी सरकार, महिलाओं को मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण