Hanuman Chalisa
✕

Corona virus : लखनऊ में मिला एक मरीज, संपर्क में आने वालों की भी जांच

Updated: शनिवार, 14 मार्च 2020 (12:12 IST)
लखनऊ। नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि उसके संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है। कार्यलयन मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ ने इस संबंध में एक सूचना जारी की है। विभाग ने आमजन से सावधानी और सतर्कता बरतने के साथ किसी भी तरह से भयभीत न होने की अपील की है।
 
उधर, नौ संदिग्ध यात्रियों को शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से छह लखनऊ, एक आगरा, एक अमरोहा, एक आजमगढ़ और एक सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती है।
 
संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को 69 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 39 केजीएमयू, 11 नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल दिल्ली, 4 बीएचयू वाराणसी और 3 नमूने एएमयू अलीगढ़ भेजे गए हैं। अब तक 651 नमूने लैब भेजे जा चुके हैं। इनमें से 549 निगेटिव आए हैं, जबकि 92 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
 
उन्होंने बताया कि वायरस संक्रमण वाले लोगों के संपर्क में चार नए लोगों को भी भर्ती कराया गया है। इनमें तीन आगरा और एक नोएडा का है। वहीं आगरा में छह अन्य लोग भी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। ये भी संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे लेकिन इनमें बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं।
नेपाल भारत सीमा पर 7248 लोगों को स्क्रीनिंग की गई, जबकि 1932 गांवों में लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश में अब तक 141 यात्री कोरोना वायरस लक्षण वाले पाए गए हैं। प्रदेश में रह रहे 2909 यात्रियों की पहचान की गई जो 12 देशों की यात्रा करके आए हैं।
 
कोरोना के खौफ के बीच लखनऊ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को इसके पांच नए मामले सामने आए। सीएमओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सभी मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। उनके परिवारीजनों को भी अलर्ट करते हुए दवा खिला दी गई है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख