Hanuman Chalisa
✕

इन 10 राज्यों में कहर ढा रहा है कोरोना, मध्यप्रदेश ने बंगाल को पीछे छोड़ा

Updated: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (07:55 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र में नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि कर्नाटक नंबर 2 पर है। जानिए क्या है इन 10 राज्यों में कोरोना का हाल...  
 
-महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 48,270 नए मामले सामने आए जिनमें ओमीक्रोन के 144 मामले शामिल हैं। वहीं 52 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।
-कर्नाटक में कोरोनावायरस संक्रमण के 48 हजार 49 नए मामले, 22 लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर, राज्य सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया है। रात 10 बजे से तड़के 5 बजे तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू।
-केरल में पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण के 41,668 नए मामले सामने आए जबकि 106 लोग मारे गए।
-तमिलनाडु में 29 हजार 870 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 33 लोगों की इस अवधि में मौत हुई है। इस दौरान 21 हजार से ज्यादा लोग रिकवर भी हुए हैं। 
-गुजरात में 21,225 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 9254 लोग संक्रमण से मुक्त हुए।
-राजस्थान में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 16,878 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 15 मरीजों की मौत हो गई। 
-उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 16,142 नए मामले आए तथा 22 लोगों की मौत हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 95,866 है।
-हरियाणा में कोरोना के 9,655 नए मामले सामने आए जबकि 12 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,92,550 हो गई।
-मध्यप्रदेश में Corona के 9603 नए मामले, 4 मरीजों की मौत। इंदौर में जहां 2838 नए मामले सामने आए, तो वही राजधानी भोपाल में 1991 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई।
-पश्चिम बंगाल में कोविड​​-19 के 9,154 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,49,074 हो गई। नए मामले पिछले दिन की तुलना में 1,805 कम हैं।
 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख