sundarkand

कोरोना की तीसरी लहर का कहर, दिल्ली-महाराष्ट्र में अभी राहत नहीं; मौत के आंकड़े रिकॉर्ड पार

Updated: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (23:05 IST)
नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं, वहीं मौतों का आंकड़ा भी चिंताओं को बढ़ा रहा है।
 
महाराष्ट्र में रिकॉर्ड मामले : महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 46,393 नए मामले सामने आए जिसमें वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के 416 मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महामारी से 48 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,42,071 पर पहुंच गई। 
 
राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 74,66,420 मामले सामने आ चुके हैं। ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के अब तक 2,759 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 1,225 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में वर्तमान में 21,86,124 संक्रमित घर पर पृथक-वास में हैं और 3,382 मरीज संस्थागत पृथक-वास में हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अनुसार मुंबई में संक्रमण के 3,568 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 10 और मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में अभी कोविड के 2,79,930 मरीज उपचाराधीन हैं।
 
दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें : दिल्ली में 5 जून के बाद कोविड-19 से शनिवार को सर्वाधिक 45 लोगों की मौत हुई और महामारी के 11,486 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण दर 16.36 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

विभाग के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिन में की गई जांच की संख्या 70,226 थी। राष्ट्रीय राजधानी में अब मामलों की कुल संख्या बढ़कर 17,82,514 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 25,586 पर पहुंच गई। पांच जून को शहर में 60 लोगों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार शनिवार को संक्रमण दर 16.36 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में 13 जनवरी को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 28,867 मामले दर्ज किये गये थे।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख