biodatamaker

बड़ी खबर, कोरोना के बूस्टर डोज की तैयारी, जल्द आएगी नई पॉलिसी...

Updated: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (13:04 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए एक बार फिर कोविड के बूस्टर डोज की चर्चाएं तेज हो गई है। भारत में भी कोरोना के बूस्टर डोज की तैयारियां शुरू हो गई है।
 
देश में कोविड -19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक देने पर एक नीति दस्तावेज जारी करेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया ने वैक्‍सीन पर विशेषज्ञों के समूह के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा के हवाले से कहा कि भारत जल्द ही कोविड -19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक (तीसरी खुराक) देने पर एक नीति दस्तावेज जारी करेगा।
 
अरोरा ने कहा कि हम पिछले 3 हफ्तों से इसके पॉलिसी डाक्यूमेंट पर काम कर रहे हैं और इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने लोगों से अभी गलत तरीके से बूस्टर डोज नहीं लेने की भी अपील की।
 
विशेषज्ञ पहले ही कह चुके हैं कि अगर कोरोना वायरस में बदलाव होता है तो कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज की आवश्यकता होगी। इस साल कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने देश में काफी तबाही मचाई थी और अभी भी कई देशों में इसका कहर जारी है।
 
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्‍यमंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों से टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और 12 करोड़ से अधिक उन लाभार्थियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया, जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लेनी है। हालांकि उनका कहना है कि कोरोना से लड़ाई अंतिम चरण में है।
 
उन्होंने कहा कि जहां टीकाकरण रोग की गंभीरता को कम करता है। वहीं कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन कर यह सुनिश्चित करें कि देश द्वारा अब तक सामूहिक रूप से किए गए लाभ व्यर्थ नहीं जाए और कोविड-19 मामलों में कोई अन्य वृद्धि नहीं हो। 

Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

Anti Paper Leak Bill 2026 : पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर इंस्टाग्राम पर PM मोदी का संदेश, पेपर लीक गैंग पर होगी सख्त कार्रवाई

CM डॉ. मोहन यादव की लीडरशिप में MP ने बनाया नया रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख छात्रों ने लिया एडमिशन

Priyanka Gandhi Remark : प्रियंका गांधी की 'गौमूत्र एक्सपर्ट' टिप्पणी पर 214 शिक्षाविदों का खुला पत्र, IIT मद्रास निदेशक के समर्थन में उठी आवाज

UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, 3 से 10 अगस्त तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’; ITI में लगेंगे विशेष रोजगार कैंप

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

अगला लेख