dharma sangrah

क्‍या 2022 में एलियंस करेंगे पृथ्वी पर हमला, क्‍या है इस Time Traveller का सनसनीखेज दावा

Updated: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (12:57 IST)
एक टाइम ट्रैवलर ने दावा किया है कि वो 2714 में जा कर वापस आया है। उसने आज से इतने साल आगे की दुनिया देख ली है। उसे पता है कि आगे क्या होने वाला है। इसमें सबसे पहली बात जो लोगों का ध्यान खींच रही है वो ये कि अगले ही साल यानी 2022 में पृथ्वी पर एलियंस हमला करेंगे।

टिकटोक पर @aesthetictimewarper नाम से बने अकाउंट पर शख्स अपने भविष्य की जर्नी से जुड़े कई वीडियोज शेयर करते रहता है। उसने भविष्य से जुड़ी कई भविष्यवाणियां की है।

जुलाई में ही इस अकाउंट से शयर वीडियो के जरिये उसने बताया था कि 2021 के आखिरी और 2022 की शुरुआत में पांच अजीबोगरीब चीजें होंगी। इसमें दिसंबर में डायनासोर की वापसी के बारे में भी इस यूजर ने इशारा किया था। टाइम ट्रैवलर का दावा है कि तीन युवक डायनासोर के अंडे और दूसरी दुनिया के द्वार खोलेंगे।

शख्स ने अपने अकाउंट के जरिये एक रहस्यमई शहर की खोज का भी इशारा किया है। उसने बताया कि जल्द ही अटलांटिक महासागर में डूब चुके अटलांटिस की खोज की जाएगी। इसमें इंसान जैसी मछलियां भी सामने आएंगी। हालांकि, अकाउंट द्वारा की गई कई भविष्यवाणियां गलत साबित हो चुकी हैं।

शख्स ने 11 अगस्त 2021 को लेकर भविष्यवाणी की थी कि इस दिन कुछ अनोखी चीज होगी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। अब शख्स का दावा है कि अचानक कई उल्कापिंड गिरेंगे और इसके साथ ही पृथ्वी पर एलियंस लैंड करेंगे।

शख्स के दावों के वीडियोज को काफी चर्चा मिलती है। एलियन अटैक वाले वीडियो को अभी तक करीब 40 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोग उसकी बातों पर यकीन करते हैं, लेकिन कई लोगों को ये मात्र अटेंशन पाने का जरिया लगता है।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

PM मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को किया माफ, बोले- ये भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सही राह दिखाने की जरूरत

स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपए की सौगात, झाबुआ में 283 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Omkareshwar Darshan 2026 : ओंकारेश्वर में सावन में बदल गई दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालु जान लें मंदिर का नया वन-वे रूट

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

अगला लेख