suvichar
✕

विश्व में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 1.40 करोड़ के पार

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (12:23 IST)
बीजिंग/जिनेवा/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है और दुनियाभर में इससे अब तक 1.40 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा 6 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में आठवें स्थान पर है।
 
ALSO READ: कोरोना वायरस: दिल्ली की स्थिति में इतना तेज़ सुधार कैसे आया?
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,40,60,402 हो गई है, जबकि अब तक इस महामारी के कारण 6,01,820 लोगों ने जान गंवाई है।
 
विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 36,41,539 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,39,176 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 20,46,328 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 77851 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: कोरोनावायरस Live Updates : कोरोनावायरस का भारत में अभी सामुदायिक संक्रमण नहीं : WHO
भारत में 34000 से ज्यादा मामले : भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 34,884 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 10,38,716 हो गई है। देश में अब तक कुल 6,53,751 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 26,273 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। देश में वर्तमान में 3,58,692 सक्रिय मामले हैं।
 
रूस कोविड-19 के मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 7,58,001 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,106 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में लगातार हालात खराब होते जा रहे है वह इस सूची में पांचवें नम्बर पर पहुंच गया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,45,537 हो गई तथा 12,799 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर : कोरोना से संक्रमित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 3,37,594 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4804 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मैक्सिको में कोरोना से अब तक 3,31298 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38310 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले चिली अब छठे नंबर पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 3,26,439 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 8347 है।
ALSO READ: Data Report :देश में एक से 1 लाख कोरोना पॉजिटिव होने में लगे 111 दिन, अब 3 दिन में बढ़ रहे 1 लाख मरीज
ब्रिटेन संक्रमण के मामले में नौवें नंबर पर है। यहां अब तक इस महामारी से 2,94,803 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,318 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
 
वहीं, खाड़ी देश ईरान में संक्रमितों की संख्या 2,69,440 हो गई है और 13,791 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। वहीं स्पेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,60,255 है, जबकि 28,420 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 2,59,999 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5475 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 2,45,851 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2407 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,43,967 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,028 लोगों की मौत हुई है।
 
ALSO READ: Fact Check: क्या CIPLA एक कॉल पर सीधे मरीजों के अस्पताल पहुंचाएगा कोरोनावायरस की दवा रेमडेसिवीर, जानिए पूरा सच..
तुर्की में 5000 से ज्यादा की मौत : तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,17,799 हो गई है और 5458 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,11,943 हैं और 30,155 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 2,02,045 लोग संक्रमित हुए हैं और 9088 लोगों की मौत हुई है।
 
बंगलादेश में 1,99,357 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, जबकि 2547 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से नीदरलैंड में 12295, बेल्जियम में 9795, कनाडा में 8884, स्वीडन में 5619, इक्वाडोर में 5250, मिस्र में 4188, इंडोनेशिया में 3957, इराक में 3616, स्विट्जरलैंड में 1969, रोमानिया में 1988, अर्जेंटीना में 2178, बोलीविया में 20, आयरलैंड में 1752 और पुर्तगाल में 1682 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख