ramcharitmanas
✕

आंकड़ों की बाजीगरी और लापरवाही से यूपी में विकराल हुआ कोरोना : प्रियंका गांधी

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (11:58 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि जांच पर ध्यान नहीं देने और आंकड़ों की बाजीगरी के कारण राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का विकराल रूप देखने को मिल रहा है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'लगभग 3 महीने के लॉकडाउन और उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद राज्य के 25 जिलों में जुलाई महीने में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। 3 जिलों में 200 प्रतिशत, 3 में 400 प्रतिशत और 1 जिले में 1000 प्रतिशत से ऊपर का उछाल आया है।'
 
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने अपने एक ट्वीट में दावा किया, 'खबरों के अनुसार प्रयागराज में 70 फीसदी संक्रमित लोगों की रिपोर्ट आने के 48 घंटे के भीतर ही मृत्यु हो गई। हमें इसी बात का डर था। इसलिए शुरू में ही हमने उप्र के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर इस संदर्भ में सकारात्मक सुझाव देते हुए अधिकतम जांच की बात उठाई थी।'
 
प्रियंका ने दावा किया, 'आज ये विकराल रूप जांच पर ध्यान न देने, रिपोर्ट में देरी होने, आंकड़ों की बाजीगरी करने व संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर ध्यान नहीं देने की वजह से हुआ है। यूपी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है।'
 
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,919 नये मामले सामने आये हैं जबकि 38 और लोग की मौत होने के साथ ही मृतकों का आंकडा 1,084 पहुंच गया। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 45,363 मामले हैं। (भाषा) 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख