ramcharitmanas
✕

मप्र में स्थानीय स्तर पर फैल रहा कोरोना Corona virus, मरीजों की तादाद 47 हुई

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (12:28 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में 8 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की सोमवार को पुष्टि की गई। इसके साथ ही सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। इनमें से 2 लोगों की मौत की पहले ही पुष्टि की जा चुकी है।
ALSO READ: इंदौर में कोरोना का डंक, पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 32
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन ज्योति बिंदल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के नए मरीजों में इंदौर के 7 मरीज और पड़ोस के उज्जैन का 1 मरीज शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना वायरस संक्रमित किसी मरीज की मौत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे पूरा रिकॉर्ड जांचने के बाद ही इस बारे में कोई टिप्पणी कर सकेंगी।
ALSO READ: बड़ी खबर! 30 मार्च से 3 दिनों के लिए इंदौर पूरी तरह 'Lockdown, न वाहन चलेंगे, न दुकानें खुलेंगी
इस बीच चिकित्सा महाविद्यालय के जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस के नए मामलों में 7 मरीज इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 1 अन्य मरीज का उज्जैन के माधव नगर चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। बुलेटिन से स्पष्ट संकेत मिलता है कि सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण स्थानीय स्तर पर फैल रहा है।
 
बुलेटिन में कहा गया कि नए मामलों में 3 लोगों के बारे में पता चला है कि वे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे। अन्य 5 मरीजों ने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। सूबे में अब तक मिली जांच रिपोर्टों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 27, जबलपुर के 8, उज्जैन के 5, भोपाल के 3 और शिवपुरी एवं ग्वालियर के 2-2 मरीज शामिल हैं।
ALSO READ: Truth of Indore: हिंदुस्‍तान के सबसे साफ शहर इंदौर का ‘कोरोना सच’
उन्होंने बताया कि फिलहाल इनमें से 45 लोग प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में इंदौर का 1 निवासी और उज्जैन की 1 महिला है। ये दोनों मरीज 65-65 साल के थे और उन्होंने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा जीत के करीब

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू होगी क्लासेस, सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अगला लेख