Hanuman Chalisa
✕

Corona Virus Live Updates: तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, दुनिया पर मंडरा रहा है एक और खतरा

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (22:30 IST)
चीन के बाद ईरान, इटली, जापान समेत कई देशों में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। चीन से फैले इस खतरनाक वायरस की चपेट में दुनियाभर के कई देशों के आने से वैश्विक कारोबार में गिरावट की आशंका जाहिर की जा रही है। इस वजह से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन और अमेरिका के कारोबार में सुस्ती के आसार हैं जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। जानिए, कोरोना वायरस का क्या है दुनिया में असर...
- 2 से 15 मार्च तक होने वाला था मोटर शो। 
- कोरोना वायरस की वजह से रद्द हुआ जिनेवा मोटर शो।
- नीदरलैंड में गुरुवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। उत्तरी इटली की यात्रा करने वाले एक मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
- कोरोना वायरस के कहर से अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट, डाओ जोंस में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट।
- सेंसेक्स में भी 1 हजार से ज्यादा अंक की गिरावट। 
- कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़ा है। इसकी वजह सुस्‍त हुई अमेरिका और चीन में विकास की रफ्तार।
- चीन का पर्यटन कारोबार इस वायरस की वजह से पूरी तरह ठप। 
- चीन में कोरोना वायरस से लोगों की मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है तथा शुक्रवार को इस जानलेवा संक्रामक बीमारी से 44 और लोगों की मौत हो गई तथा 327 नए मामले सामने आए।
- चीन में कुल 78,824 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। चीन में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं जबकि अन्य देशों में इसके मामले बढ़ रहे हैं।
- चीन भी अपने देश में आ रहे कोरोना वायरस के मामलों से चिंतित है और उसने प्रभावित देशों से बीजिंग पहुंचने वाले लोगों को 14 दिन के लिए अलग रखने का आदेश दिया है।
- सऊदी ने हज से पहले मक्का, काबा में विदेशियों की एंट्री पर लगाई रोक।
- दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2,022 हो गई। देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू शहर और पड़ोसी उत्तर ग्योओंग्सांग में सामने आए हैं। 
- इटली नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेल्ली ने कहा कि देश के उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में 3 और लोगों की मौत के बाद कोरोना वायरस से देश में 17 लोग मारे गए।
- बोरेल्ली ने कहा कि गुरुवार तक संक्रमण के 122 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 650 हो गई है।
- ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं इसके संक्रमण के मामलों में ईरान की उप राष्ट्रपति मसुमेह एब्तेकार भी शामिल हैं।
- केरल से उमरा के लिए रवाना होने वाले करीब 200 लोगों को यहां कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उनकी उड़ानों से उतार लिया गया। सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मक्का मदीना आने वाले विदेशियों पर अस्थाई रोक लगा दी है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए ₹18,690 करोड़! 9.34 करोड़ अन्नदाताओं को मिली PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार चलाएगी 12 दिन तक अतिरिक्त रोडवेज बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

अगला लेख