manglik dosh calculator
✕

Corona virus: अमेरिका में 1 दिन में 139 लोगों की मौत, ट्रंप ने दिए जमाखोरी रोकने के आदेश

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (08:57 IST)
वॉशिंगटन। कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में 1 दिन में 130 से अधिक लोगों की मौत होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आवश्यक मेडिकल आपूर्ति और निजी सुरक्षा उपकरणों की जमाखोरी रोकने के लिए एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहली बार है कि जब देश में एक ही दिन में इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत हुई है।
ALSO READ: क्या अमेरिका ने बना ली कोरोना वायरस की दवा...जानिए सच...
सोमवार तक अमेरिका में 43,700 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनमें से 10,000 मामले केवल 1 दिन में सामने आए। कोविड-19 के आंकड़े एकत्र कर रही वेबसाइट 'वर्ल्डोमीटर' ने यह जानकारी दी।
 
आदेश में ट्रंप ने कहा कि सरकार जमाखोरी और आवश्यक दवाओं तथा सैनिटाइजर और मास्क जैसी वस्तुओं, निजी सुरक्षा के अन्य उपकरणों के दाम अत्यधिक बढ़ाए जाने के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सीधी-सी बात है कि अमेरिकी लोगों की परेशानी का फायदा हम किसी को नहीं उठाने देंगे।
ALSO READ: अमेरिका में 24 घंटे में Corona Virus से 100 से ज्यादा लोगों की मौत, 30,000 लोग संक्रमण के शिकार
हाल के इतिहास में अमेरिका में पैदा हुए सबसे भयावह स्वास्थ्य संकट का केंद्र न्यूयॉर्क है, जहां इस संक्रमण के कारण अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है और अधिकारियों ने आगाह किया है कि आने वाले दिनों में ये मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

UP Election 2027 : 'सपा-कांग्रेस की दोस्ती ICU में', यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गठबंधन पर साधा निशाना

वडोदरा में 12 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा अनोखा क्रोकोडाइल ब्रिज, डिजाइन तैयार, जानें खूबियां

योगी सरकार की पहल से यूपी के 1.33 लाख स्कूलों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का पाठ

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

अगला लेख