ramcharitmanas

कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, 7 दिन में मिले 16 हजार से ज्यादा नए मरीज

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (12:19 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या में वृद्धि भी अब डराने लगी है। पिछले एक हफ्ते में भारत में 16,524 नए मरीज मिल चुके हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16,354 हो गई। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,994 नए मामले सामने आए। इससे पहले 31 मार्च को 3,095, 30 मार्च को 3,016, 29 मार्च को 2,151, 28 मार्च को 1,573, 27 मार्च को 1805 और 26 मार्च को 1890 नए कोरोना मरीज मिले थे।
 
देश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 18 हजार 781 पर पहुंच गई। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 71 हजार 551 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। महामारी की वजह से कुल 5 लाख 30 हजार 876 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में दो-दो मरीजों की, जबकि गुजरात में एक मरीज की मौत हुई। इसके अलावा, केरल द्वारा कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में दो और मामले जोड़े गए हैं।
 
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। संक्रमण की दैनिक दर 2.09 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.03 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
अस्पतालों में मास्क जरूरी : दिल्ली, महाराष्‍ट्र, केरल, तमिलनाडु में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट पर है। महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

अगला लेख