Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोना वायरस : नेपाल सीमा सील, लौटाए 1000 विदेशी

शनिवार, 14 मार्च 2020 (09:19 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को नेपाल के रास्ते भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को लौटा दिया गया। पिछले दो दिन में एक हजार से ज्यादा विदेशी लौटाए गए हैं। इस सिलसिले में शुक्रवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीआईजी राजेश डी मोदक की मौजूदगी में बैठक भी हुई।
 
 
एसएसबी, पुलिस की अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों की टीम लगाई गई है, जो आने वाले सभी भारतीयों और नेपाली नागरिकों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। भारत से नेपाल जाने वालों पर रोक नहीं है मगर नेपाल से भारत किसी भी विदेशी को नहीं आने दिया जा रहा है।

 
जानकारी के मुताबिक कमिश्नर और डीआईजी ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पर भी बैठक की। इसमें कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही बताया गया कि केंद्र सरकार ने भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों का वीजा रद कर दिया है। इस कारण नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। नेपाल सीमा पर जो भी विदेशी आ रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है। रोजाना 500 से 700 विदेशी नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होते हैं।

 
हालांकि इन दिनों संख्या में गिरावट आई है। प्रशासनिक अफसरों के पास जो रिकार्ड है, उसके मुताबिक एक हजार विदेशी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होना चाहते थे जिन्हें सीमा पर ही रोक दिया गया। भारत से नेपाल जाने और नेपाली नागरिकाें के भारत में आने की संख्या भी काफी ज्यादा होती है। इन पर रोक तो नहीं है मगर इन्हें जांच के बाद ही सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। अब भारत की ओर से कोशिश शुरू कर दी गई है कि लोग इन दिनों नेपाल में आनाजाना कम कर दें। बहुत जरूरी होने पर ही बॉर्डर पार करें।

 
भारत-नेपाल सीमा पर पांच कोरोना संदिग्ध विदेशी मिले हैं। थर्मल स्कैनर से जांच हुई तो सबको तेज बुखार मिला। इसके बाद ही विदेशियों को नेपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दूतावासों को जानकारी दे दी गई। भारतीय दूतावास को भी सूचना दी गई है।

 
भारत-नेपाल सीमा कई जगहों से खुली हुई है। पगडंडियों से भी पैदल आने जाने का रास्ता है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पुलिस महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने पत्र जारी कर निर्देश दिया कि इन पगडंडियों पर एसएसबी के जवान नजर रखें। अगर किसी को संदिग्ध पाएं तो उनका समुचित उपचार कराएं। कोरोना वायरस किसी भी दशा में आम आदमी के बीच ना पहुंचने पाए। (एजेंसी)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप अयोध्या

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

अगला लेख