Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में Corona के 6 नए मामले, कुल 15 लोग संक्रमित

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (14:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से छह संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही राज्य में इससे प्रभावितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजधानी भोपाल में कोरोना पीड़ित युवती के पिता की रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव निकली, जिसके चलते यहां प्रभावितों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। इससे पहले सुबह इंदौर में 4 और उज्जैन में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, जिसके बाद राज्य में इससे प्रभावितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। 
 
बताया जा रहा है कि भोपाल में आज जो पॉजिटिव मरीज मिला है, वह पेशे से पत्रकार है तथा 17 से 21 मार्च के बीच उसके कई अन्य लोगों के संपर्क में आने की बात बताई जा रही है।
 
इसके पहले जबलपुर से 6 और भोपाल, ग्वालियर तथा शिवपुरी में 1-1 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। इस बीच राज्य के सभी 52 जिलों में मंगलवार रात से लॉकडाउन कर दिया गया है, जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसका अब सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सभी जिलों में कर्फ्यू जैसी स्थिति है, हालांकि आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें।
 
स्वास्थ्य या कोई अन्य समस्या है तो कॉल सेंटर पर या प्रशासन से संपर्क करने के लिए नागरिकों से अनुरोध किया गया है। इसके अलावा राज्य में व्यवसायियों, खासतौर से दवा विक्रेताओं और आवश्यक वस्तुओं के विक्रेताओं से अनुरोध किया गया है कि वस्तुओं का संग्रहण कालाबाजारी के उद्देश्य से नहीं करें और प्रशासन के दिशानिर्देशों के अनुरूप नागरिकों को सामान मुहैया कराएं।
 
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान स्वयं पूरी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। वे वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मैदानी क्षेत्र की जानकारी ले रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने सभी जिलों के प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि कोराेना को रोकने के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए और नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाए।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख