Hanuman Chalisa
✕

फिर कोरोनावायरस की चपेट में आया चीन, सामने आए 100 से ज्यादा मामले

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (18:20 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा आए हैं। दक्षिण अफ्रीका 4,71,000 संक्रमितों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा वायरस से प्रभावित पांचवां देश बन गया है। चीन में 100 से ज्यादा नए मामलों के सामने आने से देश में इस खतरनाक वायरस पर नियंत्रण की उम्मीद को झटका लग रहा है।
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने गुरुवार को बताया कि 105 नए मामलों में से 102 स्थानीय संक्रमण के हैं। इनमें से ज्यादातर मामले शिनजियांग प्रांत के मुस्लिम बहुल उइगर क्षेत्र से है।
 
बुधवार तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 84,165 है। 574 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से 33 की हालत गंभीर है। अब तक 78,957 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका में इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों की संख्या 4,71,000 हो गई। इस आंकड़े के साथ देश कोरोनावायरस से बेहद प्रभावित पांचवां देश बन गया है। अफ्रीकी महाद्वीप के कुल मामलों में से आधे दक्षिण अफ्रीका में हैं। 
 
अफ्रीका के 54 देशों में कुल संक्रमितों की संख्या 8,91,000 है, वहीं यहां कम संख्या में जांच का मतलब है कि संक्रमितों की संख्या काफी ज्यादा है।
 
दक्षिण अफ्रीका चिकित्सा अनुसंधान परिषद की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 मई से 21 जुलाई के बीच प्राकृतिक कारणों से 22,000 ज्यादा मौतें हुई हैं। ये मौतें कोविड-19 से या अन्य बीमारियों की वजह से हो सकती है, जिसे दर्ज नहीं किया जा सका। (भाषा) 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां लागू, शमी का टेस्ट संन्यास

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख