dharma sangrah
✕

वाडा अध्यक्ष बोले, खिलाड़ियों को डोपिंग का मौका नहीं देता है कोरोना वायरस

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (10:51 IST)
लंदन। विश्व डोपिंगरोधी एजेंसी (वाडा) के अध्यक्ष विटोल्ड बांका ने खिलाड़ियों से कोरोना वायरस का सहारा लेकर किसी भी तरह की धोखाधड़ी करने के प्रति चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो यह उनका खुद के साथ ही धोखा होगा।
 
कोरोना वायरस के कारण शारीरिक परीक्षण रुक सकते हैं लेकिन वाडा और राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसियों के पास दूसरे साधन हैं जिनका उपयोग वह डोपिंग को रोकने के लिए कर सकती है। कनाडा और रूस ने सार्वजनिक तौर पर घोषणा की है कि वे डोप परीक्षण के कार्यक्रमों को निलंबित कर रहे हैं जबकि ब्रिटिश डोपिंगरोधी एजेंसी ने परीक्षणों में काफी कमी कर दी है।
ALSO READ: Corona virus से संक्रमित बोरिस जॉनसन आईसीयू में भर्ती, मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
बांका ने पोलैंड में अपने घर से फोन पर एएफपी से कहा कि कोविड-19 खिलाड़ियों को धोखाधड़ी का मौका नहीं देता है। उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि यह धोखा देने का समय है। अन्यथा डोपिंगरोधी एजेंसियां उन्हें पकड़ने के लिए अपने अन्य साधनों का उपयोग करेंगी।
 
पोलैंड के पूर्व खेल मंत्री 35 वर्षीय बांका ने 1 जनवरी को क्रेग रीडी की जगह अपना पद संभाला था। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह महामारी जल्द ही समाप्त हो जाएगी और परीक्षण पूर्व की तरह शुरू कर दिए जाएंगे। इस बीच वाडा खिलाड़ियों पर नजर रखने के लिए अन्य उपायों पर भी गौर करेगी।
 
बांका ने कहा कि परीक्षण ही हमारा एकमात्र साधन नहीं है, हमारे पास दूसरे उपाय भी हैं। खिलाड़ियों का जैविक पासपोर्ट है जिसमें खिलाड़ियों के बारे में सारी जानकारी होती है। इसके अलावा खिलाड़ियों के नमूनों का दीर्घकालिक विश्लेषण करने की व्यवस्था है।
 
उन्होंने कहा कि अगर हम उनका परीक्षण करने के लिए नहीं जा सकते हैं तो तब भी वे अपने ठिकाने के बारे में हमें बताने के लिए बाध्य हैं। बांका ने हालांकि कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना वायरस को रोकना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि डोपिंगरोधी अभियान लोगों के जीवन से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। 
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 400 मीटर के पूर्व धावक बांका ने कहा कि वे दुनिया के शीर्ष खेल संगठनों से लगातार वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा कर रहे हैं। इन संगठनों में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और राष्ट्रीय डोपिंगरोधी संगठन भी शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि हमने उनके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिनमें उन सभी क्षेत्रों का जिक्र किया गया है, जो कोविड-19 के कारण प्रभावित हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख