biodatamaker
✕

महाराष्ट्र में Covid-19 के 5,368 नए मरीज आए सामने, एक दिन में 204 मरीजों की मौत

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2020 (23:10 IST)
मुम्बई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 5,368 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 11 हजार 987 तक पहुंच गया। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड-19 के 204 और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 9,206 हो गई।
 
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि स्वस्थ होने के बाद कोविड-19के 3,522 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही राज्य में अब तक इस बीमारी के 1,15,262 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में कोविड-19 के 87,681 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुंबई में कोविड-19 मामले 85,000 के पार : मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 1,201 नए मामले सामने आने से महानगर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 85,326 हो गई। वायरल संक्रमण से 39 और मरीजों की मौत होने के बाद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,935 हो गई।
 
 पिछले 24 घंटों में विभिन्न अस्पतालों से कुल 1,269 मरीजों को छुट्टी दी गई, जिससे स्वस्थ्य हुए लोगों की संख्या बढ़कर 57,152 हो गई है। मुंबई में अब उपचार करा रहे रोगियों की संख्या 23,249 है।
 
मुम्बई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में 11 और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जिससे वहा इस महामारी के मामले बढ़कर 2334 हो गए। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
धारावी में फिलहाल कोविड-19 के केवल 509 मरीज ही उपचाराधीन हैं जबकि 1,735 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहां इस बीमारी से कितनी मौत हुई है, उसकी अद्यतन जानकारी उपलब्ध नहीं है।

धारावी में 1 अप्रैल को कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था जबकि मुम्बई में पहले मामले का पता 11 मार्च को चला था।
 
राज्य के अमरावती जिले में 5 और लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 700 हो गई है। 2 मार्च तक इसके मामले 600 तक पहुंचे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि जिले में 27 मरीजों की जान जा चुकी है जबकि 462 मरीज स्वस्थ हो चुके है। जिले में पहला मामला 4 अप्रैल को आया था।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Asian Games खेलकर आए खिलाड़ियों से कल मिलेंगें PM नरेंद्र मोदी

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

अगला लेख