suvichar

सावधान, देश में कोरोना के करीब 10,000 एक्टिव केसेस, 24 घंटे में मिले 1890 नए मरीज

Updated: रविवार, 26 मार्च 2023 (13:00 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1890 नए मामले सामने आए हैं। यह 149 दिन में सबसे अधिक हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10,000 के करीब पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4 करोड़ 47 लाख 04 हजार 147 लोग संक्रमित हुए। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 63 हजार 883 लोग स्वस्थ हुए, 5 लाख 30 हजार 831 लोग मारे गए और 9,433 लोगों का इलाज चल रहा है। 
 
पिछले 24 घंटों में 7 और संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से 2-2 मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में 24 घंटे के दौरान हुई जबकि केरल ने पूर्व के रिकार्ड का मिलान करने के बाद 3 मरीजों की मौत की जानकारी दी। दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अबतक कोविड रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ का भयंकर रूप: 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या पर सियासी बवाल, राहुल से कोनराड संगमा तक दिग्गजों ने पूछा सवाल

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

अगला लेख