Hanuman Chalisa

Corona Virus : चीन की सख्ती, मास्क नहीं पहना तो बुजुर्ग को नहीं जाने दिया टॉयलेट

Updated: शनिवार, 7 मार्च 2020 (14:15 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने को लेकर सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बीच एक बुजुर्ग को अनिवार्य मास्क के बिना सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करने से रोकने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह पुलिस बुजुर्ग व्यक्ति को शौचालय इस्तेमाल करने से रोकने के बाद पृथक करने के लिए वैन में जाने का आदेश दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चीन के उत्तरी हुबेई प्रांत का है।
 
 
कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम को लेकर चीन की सरकार द्वारा उठाए जा रहे इन कदमों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। पिछले साल दिसंबर से फैले वायरस के प्रसार की रोकथाम में लापरवाही बरतने के आरोपों के बीच सरकार ने 'काफी कड़े कदम' उठाए हैं।
 
 
बीजिंग की 29 वर्षीय झांग ने कहा, 'मेरे मामले में उन्होंने एकतरफा और अशिष्ट तरीके से बर्ताव किया।' झांग के साथ फ्लैट में रहने वाली युवती जब एक अन्य प्रांत से लौटी तो झांग को भी पृथक कर दिया गया और सार्वजनिक प्रांगण में उसे कदम रखने तक से प्रतिबंधित कर दिया गया।
 
 
झांग ने बताया कि वह नियमों का पालन कर रही है, यह सुनिश्चित करने के लिए उनके दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया कि ‘‘यह व्यक्ति पृथक किया गया है और इस पर नजर रखें।’’ उन्होंने कहा कि यह ‘अपमानजनक’ है।
 
 
ऐसे ही एक अन्य मामले में बीजिंग के पास रहने वाले 29 वर्षीय जी डाये को स्थानीय अधिकारियों द्वारा केवल इसलिए पृथक रखने का आदेश दिया गया क्योंकि उसका जन्म सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं छह महीने से वहां नहीं गया था। अधिकारियों ने भी माना कि इस तरह के उपाय सही नहीं है लेकिन आदेश तो आदेश है।’
 
 
हाल ही में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र 'पीपुल्स डेली' में छपे सपांदकीय में आगाह किया गया था कि वायरस की रोकथाम को लेकर ‘मनमाना कार्यान्वयन’ जनता में आक्रोश को भड़का सकता है। चीन में कोरोना वायरस से 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप हुबेई प्रांत में देखने को मिला है।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने सख्त कानून के मसौदे को दी मंजूरी, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

गुजरात में कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में आरक्षण लागू करने की तैयारी में सरकार

CM योगी का 150 लोगों को भरोसा, निश्चिंत रहें सबकी समस्याओं पर होगा एक्शन

अगला लेख