Hanuman Chalisa

Corona Virus Update : भारत में सामने आए कोरोना के 3 नए मामले, 34 हुई संख्या

Updated: शनिवार, 7 मार्च 2020 (19:07 IST)
पेरिस। चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 100,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। कोरोना से जुड़ी हर जानकारी...

- ओमान से लौटा तमिलनाडु का एक शख्स कोरोना से संक्रमित। 
- WHO ने कोरोना वायरस पर भारत के प्रयासों की तारीफ की।
- कैलिफोर्निया में जहाज में फंसे एक कोरोना यात्री की मौत। 
- भारत में सामने आए कोरोना के 3 नए मामले, ईरान से लौटे 2 मरीज।
- विश्व में जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 3484 हो गई है।
- ईरान में कोरोना वायरस के चलते शनिवार को सांसद फतेमह रहबर (55) की मौत हो गई। सरकारी न्यूज एजेंसी इरना ने यह जानकारी दी।
- देश की 52 प्रयोगशालाएं कोरोना वायरस के परीक्षण के लायक बनायी गईं।
- UAE में कोरोना वायरस के 15 नए मामले, एक भारतीय भी संक्रमित
- राजस्थान में इतालवी जोड़े को छोड़कर सभी संदिग्धों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई
- कोरोना वायरस से निपटने के लिए ईयू ने सभी सदस्य देशों से एकजुटता दिखाने की अपील की।
- अमेरिका के एक प्रभावशाली इजराइल समर्थक गुट एआईपीएसी ने बताया कि यहां आयोजित इसके वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
- इस सम्मेलन में अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और विदेश मंत्री पाइक पोम्पिओ समेत कई सांसद शामिल हुए थे।
- चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। 
- दुनियाभर में कोरोना वायरस से 100,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।
- वायरस ने 97 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। 102,180 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80,651 मामले चीन में सामने आए हैं।
- क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) कोरोना वायरस संक्रमण मामलों को देखते हुए आगामी वनडे श्रृंखला के लिए अपने खिलाड़ियों की भारत यात्रा को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उसने कहा कि दिल्ली में खतरा कम है जो टीम का पहला पड़ाव होगा।
- अमेरिकी तट पर खड़े जहाज पर सवार 21 लोग संक्रमित
- उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा, 'जिन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है उनमें से 19 चालक दल के सदस्य तथा दो यात्री हैं।'
- ग्रैंड प्रिंसेस नाम का यह जहाज बुधवार से सैन फ्रांसिस्को में फंसा है। इसमें सवार दो लोगों के कोरोना वायरस की चपेट में आने का पता चला था। इनमें से एक की बाद में मौत हो गई थी।
ALSO READ: चीन से आई खुशखबर, ढूंढा कोरोना का इलाज
- चीन ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवाओं एवं उपचार का विस्तार किया है और अन्य तरीके ढूंढे हैं जिससे हल्के मामले गंभीर नहीं बन सके और गंभीर रूप से बीमार रोगियों को भी बचाया जा सका। 
- दवा टोसिलिजुमैब, जिसका सामान्य ब्रांड नाम एक्टेरमा है, को कोविड-19 के जांच एवं उपचार में शामिल किया गया।

ALSO READ: चीन में कोरोना वायरस का खौफ, 4 फुट दूर से बाल काट रहे हैं नाई, वायरल हुआ वीडियो
- अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 15 की मौत। वॉशिंगटन युनिवर्सिटी का फैसला, ऑफलाइन नहीं, अब ऑनलाइन क्लास लगेगी।
- इटली में कोरोना वायरस से 49 और लोगों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 197 हुई।
- फेसबुक ने कोरोना वायरस के कारण लंदन और सिंगापुर कार्यालय बंद किए।
- एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का मानना है कि कोरोना वायरस की वजह से एशियाई अर्थव्यवस्थाओं को बड़ा झटका लग सकता है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को 77 से 347 अरब डॉलर का नुकसान होगा।
- वायरस की वजह से विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को कई तरीकों से चोट पहुंचेगी। इनमें घरेलू मांग में भारी गिरावट, पर्यटन और कारोबार के लिए यात्रा में कमी, व्यापार और उत्पादन घटने, आपूर्ति बाधाएं और स्वास्थ्य प्रभाव शामिल हैं।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख