सम्बंधित जानकारी
- डॉ. हर्षवर्धन का Corona virus को लेकर बयान, चिकित्सकों की निगरानी में हैं 29607 लोग
- बड़ी खबर, कोरोना के डर से इंदौर में IIFA का कार्यक्रम टला
- कोरोना का डर : इंदौर में होने वाले आईफा अवॉर्ड समारोह के रद्द होने का खतरा, विदेशी पर्यटकों पर खास नजर
- Corona virus : सरकार की अपील को नजरअंदाज कर रहे हैं इटली के बुजुर्ग
- अब वैष्णोदेवी की यात्रा पर भी Corona virus की मार, कटरा में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित
facebook | Corona virus का खौफ, फेसबुक ने लंदन और सिंगापुर कार्यालय बंद किए
लंदन। फेसबुक ने शु्क्रवार को बताया कि वह लंदन कार्यालय और सिंगापुर कार्यालय के कुछ हिस्सों को गहन सफाई के लिए बंद कर रहा है। यह कदम सिंगापुर में एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उठाया गया है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सिंगापुर स्थित मरीना वन ऑफिस में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। ई-मेल के जरिए जारी बयान में उन्होंने कहा कि हमने गहन सफाई के लिए तत्काल प्रभावित हिस्से को बंद कर दिया है और कर्मचारियों को 13 मार्च तक घर से काम करने की सलाह दी गई है।
प्रवक्ता के मुताबिक संक्रमित कर्मी 24 से 26 फरवरी के बीच लंदन कार्यालय गया था। इसलिए सोमवार तक लंदन कार्यालय को भी गहन सफाई के लिए बंद किया गया है और तब तक कर्मचारी घर से ही काम करेंगे।
फेसबुक पहले ही अगले आदेश तक अपने शंघाई कार्यालय को बंद कर चुका है। इटली और दक्षिण कोरिया के कर्मियों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को खाड़ी इलाके के कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को भी शुक्रवार से घर से काम करने की सिफारिश की गई।
