ganesh chaturthi

मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत, आज 10 लाख और 30 जून तक 50 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य

Updated: सोमवार, 21 जून 2021 (08:32 IST)
भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर से पहले प्रदेश के अधिकतर लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए आज से मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान शुरु हो रहा है। अभियान के पहले दिन आज 10 लाख से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीनेशन अभियान का मुख्य लक्ष्य कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले  अक्टूबर तक ज्यादातर लोगों का वैक्सीन लगाना है। 
 
अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर के अलर्ट के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने अपना पूरा फोकस अधिक से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन पर कर दिया है। वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दतिया में पीतांबरा पीठ में दर्जन पूजा कर जिले के पाराशरी गांव से करेंगे। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान लोगों की जिंदगी बचाने का अभियान है और इसका लक्ष्य तीसरी लहर आने से पहले अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। 
 
वैक्सीनेशन महाअभियान में साहित्यकार, धर्मगुरू, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति, शिक्षाविद सहित जिले के प्रबुद्ध नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में अभियान की शुरूआत कर लोगों को प्रेरित करेंगे। वैक्सीनेशन सेंटर पर आये लोगों का टीकाकरण के साथ तिलक लगाकर स्वागत और कोविड अनुकूल व्यवहार एवं सावधानियों के प्रति सजग भी किया जाएगा।
 
अभियान में 50 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य-वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत आज प्रदेश के सात हजार केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संतोष शुक्ला के मुताबिक सात हजार केंद्रों पर वैक्सीन के 14 लाख डोज पहुंचा दिए गए वहीं पांच लाख डोज रिजर्व में रखे गए है। ‘वेबदुनिया’ से बातचीत में डॉक्टर संतोष शुक्ला कहते हैं कि आज प्रदेश के साथ देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। इतने बड़े पैमाने पर एक दिन में वैक्सीनेशन का इतना बड़ा अभियान देश में नहीं हुआ है। आज का दिन वैक्सीनेशन के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज का दिन यह संकल्प लेने का दिन है कि हम खुद तो वैक्सीन लगवाएंगे दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। 
 
वह कहते हैं कि जिन लोगों ने कोविन पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते है। वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत 30 जून तक प्रदेश में 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ‘वेबदुनिया’ से बातचीत में डॉक्टर संतोष शुक्ला कहते हैं कि आज का दिन प्रदेश के कोरोना टीकाकरण में एक ऐतिहासिक दिन है जब डेढ़ करोड़ लोगों को टीका लग जाएगी। 
 
लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने और उसके अभियान से जोड़ने के लिए सरकार सोशल मीडिया में #MPVaccinationMahaAbhiyan हैशटैग के साथ एक अभियान शुरु किया गया है। अभियान का लक्ष्य लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करना है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख