biodatamaker

खुशखबर, देश में 25 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोनावायरस को हराया

Updated: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (12:09 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के रिकॉर्ड 75,000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं जिसके बाद देश में गुरुवार को कुल संक्रमितों की संख्या 33 लाख के पार पहुंच गई। वहीं अब तक इस खतरनाक वायरस से
मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 25 लाख से पार कर चुकी है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 75,760
नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,10,234 हो गई। वहीं इस अवधि में
इस खतरनाक वायरस की वजह से 1,023 लोगों की जान गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 60,472 हो गई।
 
देश में अब तक 25,23,771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 76.24 फीसदी दर्ज की गई। वहीं
कोविड-19 रोगियों की मृत्यु दर भी घटकर 1.83 फीसदी हो गई।
 
आंकड़ें के अनुसार देश में अब 7,25,991 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कि अब तक के कुल मामलों का 21.93 फीसदी है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में 26 अगस्त तक 3,85,76,510 नमूनों की
जांच हुई है जिनमें से 9,24,998 नमूनों की जांच बुधवार को हुई।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख