सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates: भारत में कोरोना के 75,760 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 33 लाख पार
- कोरोनाकाल में घाटों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक,हर वार्ड में बनेगा कलेक्शन प्वाइंट
- एम्स के विशेषज्ञ का दावा, फेफड़े ही नहीं, सभी अंगों को प्रभावित कर सकता है कोरोनावायरस
- बड़ी खबर...Apple Hospital ने कोरोना मरीज को थमाया लाखों का बिल, प्रशासन ने कसी नकेल
- Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार के करीब पहुंचा
राहुल बोले, कोविड-19 वैक्सीन के लिए कोई रणनीति नहीं, ऐसा होना खतरनाक
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के टीके तक पहुंच के लिए उचित और समग्र रणनीति के कोई संकेत नहीं मिलने और सरकार की ओर से कोई तैयारी नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा होना खतरनाक है।
उन्होंने ट्वीट किया, 'कोविड के टीके तक पहुंच की एक उचित और समग्र रणनीति अब तक बन जानी चाहिए थी। लेकिन अब तक इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं। भारत सरकार की कोई तैयारी नहीं होना खतरनाक है।'
कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता ने कहा था कि सरकार को कोरोना वायरस के टीके के इस्तेमाल, इसके वितरण की व्यवस्था पर अभी से काम करना चाहिए।
A fair and inclusive Covid vaccine access strategy should have been in place by now.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 27, 2020
But there are still no signs of it.
GOI’s unpreparedness is alarming. https://t.co/AUjumgGjGC
गौरतलब है कि देश में गुरुवार को कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 75,760 मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या 33,10,234 हो गई। इनमें से 7,25,991 एक्टिव मामले है जबकि 25,23,771 स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अब तक 60,472 लोगों की मौत हो चुकी है।
