sawan somwar

Corona काल में मंदिर में सेनिटाइजर का विरोध

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2020 (13:04 IST)
भोपाल। कोरोना (Corona) काल में मंदिर खोले जाने से पहले ही विवाद भी शुरू हो गया है। भोपाल में एक पुजारी ने मंदिर में सेनिटाइजेशन मशीन लगाने का विरोध किया है। उल्लेखनीय है कि 8 जून से भारत में मंदिर खोले जा सकते हैं। 
 
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मां वैष्णवधाम नव दुर्गा मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने मंदिर में सेनिटाइजर मशीन लगाने का विरोध किया है। पुजारी ने कहा कि चूंकि सेनिटाइजर में अल्कोहल होता है, अत: इसे मंदिर में नहीं लगाया जा सकता। 
 
तिवारी ने कहा कि धार्मिक स्थलों के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन पर कहा कि शासन का काम गाइड लाइन जारी करना होता है, लेकिन मैं मंदिर में सेनिटाइजर के विरुद्ध हूं। अपनी बात के पक्ष में तर्क देते हुए ‍पुजारी ने कहा कि जब हम शराब पीकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते तो अल्कोहल से हाथ सेनिटाइज करके कैसे घुस सकते हैं। 
उन्होंने कहा कि आप मंदिरों के बाहर हाथ धोने की मशीन लगाइए, वहां पर साबुन रखिए। हम इसका पूरी तरह समर्थन करते हैं। तिवारी ने कहा कि वैसे भी व्यक्ति मंदिरों में नहाने के बाद ही प्रवेश करता है। 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख