sundarkand
✕

कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आई भोपाल की बेटी, AIIMS के डॉक्टरों को भेजे PPE किट

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2020 (15:11 IST)
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते हुए मामले के बीच अब डॉक्टरों और फ्रंट लाइन पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए पीपीई किट जुटाना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। पीपीई किट कोरोना वॉरियर्स को संक्रमण से बचाने के लिए  एक रक्षा कवच के रूप में काम करता है। डॉक्टरों की मदद के लिए अब  सरकार के साथ ही अब लोग भी आगे आ रहे है, संकट काल में लोग अपने स्तर पर पीपीई किट बनाकर डॉक्टरों को  दे रहे है।
 
भोपाल एम्स के डॉक्टरों की मदद के लिए ऐसा ही काम भोपाल की बेटी दर्शना ने किया है, दर्शना इन दिनों शादी के बाद जयपुर में अपने पति  के साथ एक स्वयंसेवी संस्था का संचालन करती है।

जयपुर में रहने वाली दर्शना अपने पति और कई स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर इन दिनों बड़े पैमाने डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ के लिए पीपीई किट तैयार कर रही है और जयपुर में विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों को उपलब्ध कराया है।

वहीं संकट काल में दर्शाना को अपने घर भोपाल के भी डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ की फिक्र हुई तो उन्होंने भोपाल एम्स के डॉक्टरों को पीपीआई किट देने के लिए संपर्क किया। दर्शाना ने पहली खेप के रूप में 100 पीपीई किट भोपाल एम्स के डॉक्टरों के लिए भेजी है।  दर्शना के अपने शहर के प्रति इस जज़्बे को AIIMS प्रशासन ने सराहा है। 

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

अगला लेख