ramcharitmanas

कोरोना की पुनर्वापसी की आहट, बूस्टर डोज लगवाने के लिए उमड़ पड़े लोग

Updated: शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (09:13 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस का खौफ एक बार फिर लौटता दिख रहा है। करीब 1 महीने पहले जहां इसके मरीज लगभग आने बंद हो गए थे, वहीं अब फिर से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं और इसने एक बार फिर से लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दिल्ली में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हजार के पार चली गई है, जो काफी चिंता का विषय है।

ALSO READ: दिल्ली में कोरोना के 1042 नए मामले, दो और मरीजों की मौत
 
देश में कोरोना की वापसी की आहत होती जा रही है। सरकार की ओर से कोरोना से मुकाबले के लिए 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों को भी यह वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत की जानी है। वैसे अभी संक्रमण की रफ्तार मंद ही है।

 
बूस्टर डोज लगवाने उमड़ पड़े लोग : हरियाणा के झज्जर जिले में कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच अब बूस्टर डोज लगवाने को लेकर तत्परता देखी जा रही है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह डोज लग रही है। वैसे तो 30 मार्च के बाद करीब 3 सप्ताह के अंतराल पर 2 नए केस आना कोरोना की चौथी लहर की आहट ही मानी जा रही है, लेकिन 2 केस के बाद अब कोई नया केस पिछले 3 दिन से नहीं आ रहा है। जिले में 2 ही एक्टिव केस चल रहे हैं।
 
सरकार की ओर से मास्क भी जरूरी किया जा चुका है। अभी तो 90 प्रतिशत से अधिक लोग बिना मास्क के ही सावर्जनिक स्थलों और बाजारों में घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। एक बार जब कोई नया वैरिएंट आता है तो उसका संक्रमण तेजी से फैलता है।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

अगला लेख