Hanuman Chalisa

प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में लगाई आग

Updated: शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (09:00 IST)
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में कुछ लोगों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने मृतक के घर में आग भी लगा दी।
 
पुलिस के अनुसार, थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार को रात हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। हमलावरों ने 5 साल की बच्ची साक्षी को भी नहीं छोड़ा। हमले में घायल साक्षी को प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
 
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सभी मृतक घर के बरामदे में सो रहे थे। घर के भीतर से धुंआ उठता भी पाया गया। जिसे पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं।
 
यह पता नहीं चल सका है कि हत्या किसने और क्यों की? पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। मामले की जांच कर रही है। 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

LIVE: नीट मामले में सड़क से संसद तक बवाल, भारी हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

अगला लेख