Hanuman Chalisa

भारत में कोरोना के 47,905 नए मामले, 550 की मौत

गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (11:09 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के 47,905 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 86,83,916 हो गए। 550 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,121 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 80,66,501 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं। देश में लगातार दूसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या 5 लाख से कम है।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,89,294 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.63 प्रतिशत है।
 
देश में कुल 80, 66,501 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.89 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी।
 
वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 11 नवंंबर तक कुल 12,19,62,509 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,93,358 नमूनों का परीक्षण अकेले बुधवार को किया गया। (भाषा) 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर में, 'ज़मीन टुकड़ा अधिनियम' सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश

'राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों को PM आवास क्यों ले जा रहे थे?' CJP प्रदर्शन के बीच कंगना रनौत का बड़ा हमला

हिंदुस्तान कमाल है, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और पूरे भारत ने Zomato-Swiggy के ज़रिए छात्रों तक सिर्फ खाना नहीं, हौसला भी पहुंचाया, सलाम है आपको!

अगला लेख